Uttar Pradesh

शादी से पहले थाने पहुंची मेहंदी वाली लड़की, पुलिस को हकीकत सुन कर हुआ हैरानी

शामली,28 नवंबर 2024

शामली में एक 15 साल की लड़की अपनी शादी से एक दिन पहले घर से भागकर महिला थाने पहुंच गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसकी जबरन शादी करना चाहते हैं, जबकि वह शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि लड़की के हाथों में मेहंदी और हल्दी लगी हुई थी, और उसने आरोप लगाया कि परिजनों ने उसे बंधक बना कर मारपीट की। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास काउंसलिंग के लिए भेज दिया है।

किशोरी ने यह भी बताया कि उसने एक साल पहले कक्षा आठ पास की थी, लेकिन इसके बाद उसे स्कूल से दूर रख दिया गया। वह पड़ोस के एक युवक से फोन पर बात करती थी, जिससे परिजन नाराज थे और उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। किशोरी का मंगेतर भी उसे धमका रहा था और शादी के बाद उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  श्रावस्ती : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगी एफआईआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link