CrimeUttar Pradesh

मेरठ: 14 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अनमोल शर्मा

मेरठ, 18 नवम्बर 2024:

मेरठ के देहली गेट स्थित कोटला मोहल्ले में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावर ने किशोर की गर्दन पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर किशोर की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में पता चला है कि दोनों किशोरों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हमले की पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावर की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। घायल किशोर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  घातक प्रदूषण के बीच भी खुले स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link