Uttar Pradesh

चार सहेलियों ने एक साथ छोड़ा घर, क्राइम शो से मिली प्रेरणा, शामली में मिलीं

गाज़ियाबाद,16 नवंबर 2024

गजियाबाद में पैरंट्स की डांट से नाराज 9वीं की चार छात्राओं ने घर छोड़ दिया। 12 नवंबर को शिकायत मिलने पर पुलिस और स्वॉट टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें शामली से ढूंढ निकाला। चारों सहेलियां आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से कपड़े बदलकर ट्रेन से शामली पहुंची थीं। जांच में पता चला कि दो लड़कियां अपने पैरंट्स के व्यवहार से परेशान थीं, जबकि बाकी दो ने उनका साथ देने के लिए यह कदम उठाया।

एक किशोरी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी दोस्त का मोबाइल तोड़कर सड़क किनारे फेंक दिया, जैसा उसने क्राइम शोज़ में देखा था। जब कुछ लोगों ने उन्हें देखा, तो लड़कियों ने परिवार के आने की बात कहकर बहाना बनाया। हालांकि, एक किशोरी ने लोगों से मदद मांगी, जिससे पुलिस को सूचना मिली और चारों को बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी में करप्शन पर बड़ा एक्शन : भ्रष्टाचार के आरोप में एक पीसीएस अफसर बर्खास्त, दो निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link