Uttar Pradesh

मेरठ: हर ब्लाक में होंगी नमो ड्रोन दीदी, सांसद की पहल पर केंद्र ने दी 13 ड्रोन को मंजूरी

अनमोल शर्मा

मेरठ, 24 जुलाई 2025

यूपी के मेरठ जिले के सभी ब्लाकों में जल्द ही महिलाएं कृषि कार्य में ड्रोन का इस्तेमाल कर नमो ड्रोन दीदी योजना का हिस्सा बनेंगी। सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के प्रयासों से केंद्र सरकार ने योजना के तहत 13 ड्रोन आवंटित करने का निर्णय लिया है।

बता दें कि सांसद डॉ. बाजपेयी ने 12 फरवरी और 4 जून 2025 को दो भेजकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेरठ जिले के लिए ड्रोन की मांग की थी। इन्ही पत्रों पर कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मेरठ को 13 ड्रोन दिए जा रहे हैं। जिले को 13 ड्रोन मिलने से हर ब्लॉक में कम से कम एक ड्रोन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

डॉ. बाजपेयी ने कहा कि यदि भविष्य में और अधिक ड्रोन की आवश्यकता महसूस हुई, तो वे और मांग करेंगे। यह कदम जिले में कृषि कार्यों में आधुनिकता लाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कृषि कार्य के लिए ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button