Uttar Pradesh

SSP ऑफिस में जूतमपैजार करने वाले सिपाही और दारोगा सस्पेंड

झांसी,25 जनवरी 2025

झांसी एसएसपी ऑफिस के बाहर सोमवार को सिपाही अनुज यादव और सब इंस्पेक्टर संदीप यादव के बीच हुई मारपीट और जूतमपैजार की घटना के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। अनुज यादव ने तहरीर दी है कि संदीप यादव ने उसकी बाइक से टक्कर मारी, जिसके बाद संदीप ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को लेकर नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है, और दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

यह विवाद संदीप यादव की पत्नी कांस्टेबल अंजू यादव के तबादले से जुड़ा हुआ था। अंजू का तबादला झांसी से मऊरानीपुर क्षेत्र में किया गया था, और संदीप प्रयास कर रहा था कि उनका तबादला फिर से शहर में हो जाए। संदीप ने अनुज पर आरोप लगाया था कि वह एसएसपी को गुमराह कर रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी का तबादला नहीं हो पा रहा था, और तबादले के लिए सिपाहियों से पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें  खाकी की होली: पुलिस लाइनों में आज बरसा रंग, कप्तान, बड़े कप्तान से सिपाही तक हुए सराबोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link