Uttar Pradesh

मेरठ: खूंखार तांत्रिक नईम बाबा एनकाउंटर में ढेर

मेरठ,25 जनवरी 2025

मेरठ में पुलिस ने तांत्रिक नईम बाबा को एनकाउंटर में मार गिराया, जो 9 जनवरी को अपने सौतेले भाई मोईन, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार हो गया था। उसने हत्या के बाद शवों को कटर से काटकर बेड में पैक किया और भाग निकला। पुलिस ने नईम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

नईम के द्वारा की गई हत्या के बाद मोईन के छोटे साले अमीर अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तसलीम, नईम और उनकी भाभी नजराना सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मोईन और उसके परिवार की लाशें घर के बेड के अंदर मिली थीं, और मोईन का गला रस्सी से बांधकर काटा गया था। नईम का खौफनाक अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था, जिसे अब पुलिस ने खत्म कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान जारी, विदेशी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link