Uttar Pradesh

विधायक व एसडीएम के सामने किसान ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल…पुलिस ने पकड़ा, बताई ये तकलीफ

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा था रुदौली के बिचला गांव का किसान, जमीन की पैमाइश लंबित होने पर जताई नाराजगी, पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी, मिला जांच का भरोसा

अयोध्या, 21 फरवरी 2026:

रुदौली तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनीं जा रहीं थी। विधायक व एसडीएम मौजूद थे। इस दौरान एक किसान सत्रोहन ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। अफसरों ने उसकी समस्या जानी भरोसा दिलाया फिर पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। इस दौरान समाधान दिवस काफी देर तक बाधित रहा।

बताया गया कि रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचला निवासी शत्रोहन जमीन की पैमाइश और शिकायतों के लंबित होने से परेशान था। उसका एक मुकदमा भी चल रहा है। लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसी बात पर नाराज किसान आज गुस्से में समाधान दिवस पहुंच गया।

विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहकर शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरानउसने बोतल में भरकर लाया गया पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया। सभागार में तेज दुर्गंध फैलने पर पुलिस अलर्ट हुई तो शत्रोहन पर नजर पड़ी। वो खुद को आग के हवाले करता इससे पहले उसे दबोच लिया गया। शत्रोहन ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रशासन ने किसान को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : लोहिया पार्क की टूटी सीढ़ियों व वॉकवे की होगी मरम्मत, चटोरी गली में लगेगी डिजाइनर कैनोपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button