Uttar Pradesh

राहुल गांधी से मिलने कलेक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस पर भड़के

रायबरेली, 5 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहां से काफी पहले रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता सोमवार सुबह उनके स्वागत के लिए जगह-जगह एकत्र होने लगे। राहुल गांधी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही एक टीम ने कलेक्ट्रेट और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। सीओ सलोन और पुलिस ने किसी को भी कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ कार्यकर्ता पुलिस पर भड़क गए लेकिन उन्हें कलेक्ट्रेट की तरफ जाने नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें  इटावा पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link