Uttar Pradesh

वाराणसी : मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट से दिखी सुरक्षा की तैयारी, 600 जवानों ने लिया हिस्सा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 8 मई 2025:

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर की सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

सुबह 6 बजे शुरू हुई इस मॉक ड्रिल में 600 जवानों ने हिस्सा लिया। मिसाइल हमले की सूचना के तहत पूरे कॉरिडोर को युद्ध क्षेत्र जैसा माहौल दिया गया। NDRF और अन्य बलों ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया, घायलों को निकाला गया, CPR दिया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक दीवार काटकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभ्यास भी किया गया। डॉग स्क्वायड ने मलबे में दबे लोगों की पहचान में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:

पांडेयपुर इलाके में भगदड़ की स्थिति और आग लगने की घटना को नाटकीय रूप से दर्शाकर नागरिकों को सतर्कता व बचाव की ट्रेनिंग दी गई। वहीं रात 8 बजे शहर में ब्लैकआउट कर युद्धकालीन स्थिति का अनुभव कराया गया। लोग स्वेच्छा से अपने घरों की लाइटें बंद कर अभ्यास में शामिल हुए।

Advertisement

इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार, अपर आयुक्त डॉ. एस. चन्नप्पा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह मॉक ड्रिल न सिर्फ सुरक्षा बलों की तत्परता का प्रदर्शन था, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करने का सफल प्रयास रहा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में धूमधाम से मनाई जाएगी बकरीद….. जानें कहां-कब पढ़ी जाएगी नमाज ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link