Uttar Pradesh

नमो भारत ट्रेन में भूला सामान अब मिलेगा आसानी से, गाज़ियाबाद स्टेशन पर खुला “लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर”

अनमोल शर्मा

मेरठ, 24 जून 2025:

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। एनसीआरटीसी ने यात्रियों की खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन पर अत्याधुनिक “लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर” की स्थापना की है।
अब तक इस सुविधा के तहत यात्रियों को 160 से अधिक मूल्यवान वस्तुएं वापस मिल चुकी हैं, जिनमें लैपटॉप, स्मार्टफोन, घड़ियां, डॉक्युमेंट्स, वॉलेट, मेडिकल रिपोर्ट्स, ट्रॉली बैग्स, ब्लूटूथ डिवाइस, आईपैड और गाड़ियों की चाबियां शामिल हैं।

नमो भारत ट्रेनों की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी और अब ये सेवा न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित यात्रा प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

Namo Bharat Connect App से उठाएं इस सुविधा का लाभ

हर ट्रेन में मौजूद ट्रेन अटेंडेंट्स की मुस्तैदी से ट्रेन में छूटी वस्तुएं लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर तक पहुंचती हैं। यात्री Namo Bharat Connect App में लॉस्ट एंड फाउंड ऑप्शन पर जाकर अपने सामान की पहचान कर सकते हैं और गाज़ियाबाद स्टेशन पर बने सेंटर से उसे वापस ले सकते हैं।

स्टेशन व ट्रेन में छूटे सामान की वापसी प्रक्रिया

24 घंटे में स्टेशन पर छूटे सामान को वेरिफिकेशन के बाद वापस लिया जा सकता है, जबकि ट्रेन में छूटा सामान गाज़ियाबाद लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर से प्राप्त किया जा सकता है।

यात्री नमो भारत ऐप, हेल्पलाइन नंबर 08069651515 , या नज़दीकी स्टेशन कंट्रोल रूम से भी संपर्क कर सकते हैं।

अगर 6 महीनों तक कोई दावेदारी नहीं की जाती है, तो सामान को तय नियमों के अनुसार नष्ट कर दिया जाएगा।

यह पहल नमो भारत ट्रेन सेवा को और भी विश्वसनीय, सुरक्षित और यात्री-हितैषी बनाती है।

ये भी पढ़ें  बीएचयू में वरिष्ठता विवाद खत्म….यूजीसी ने 'सीनियर प्रोफेसर' को पद मानने से किया इनकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link