NationalUttar Pradesh

यूपी में बदला मौसम का मिजाज : कई जिलों में ओलों की बारिश, गिरा तापमान, फसलों को नुकसान

लखनऊ, 1 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक राज्य के करीब 18 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ है।

अलीगढ़ में ओलों की बौछार

अलीगढ़ में तेज हवाओं के साथ मटर के दाने से भी बड़े ओले गिरे। करीब 20 मिनट तक ओले गिरने से सड़कों पर बर्फ की परत जम गई और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:

लखीमपुर खीरी में बिछी सफेद चादर

लखीमपुर खीरी में इतनी अधिक ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। तेज बारिश और ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

बुलंदशहर और हरदोई में देर रात से बारिश

बुलंदशहर के डिबाई और जहांगीराबाद में भी ओले गिरे। हरदोई में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के साथ 30 मिनट तक ओले गिरते रहे, जिससे सड़कों पर बर्फ जम गई। रायबरेली में भी बारिश हुई है।

मथुरा में फसलों को नुकसान

मथुरा में शनिवार सुबह अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खेतों में लहलहा रही गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ। तेज आंधी के कारण गेहूं की बालियां खेतों में बिछ गईं।

गाजियाबाद-मेरठ में बादल छाए, चल रही तेज हवा

गाजियाबाद, मेरठ समेत आठ शहरों में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

लखनऊ व कानपुर में बादलों की आवाजाही, बारिश का अलर्ट

राजधानी लखनऊ, कानपुर और अन्य जिलों में शनिवार सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले चार से पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें  ठंड के बीच बिजली का झटका : गोमतीनगर के इन इलाकों में कल से चार दिन तक होगी कटौती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link