Uttar Pradesh

राष्ट्रपति के स्वागत को सजने संवरने लगा गोरखपुर शहर, भाजपा अध्यक्ष ने साझा कीं तैयारियां

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 27 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर में 30 जून यानी सोमवार को
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्‍वविद्यालय का लोकार्पण करने आ रहीं हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए शहर को सजाने संवारने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के साथ संगठन भी तैयारी में जुटा है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि यह गोरखपुर का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर देश की राष्ट्रपति यहां आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रपति के आगमन से गोरखपुर को एक नई पहचान और दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें यह दौरा मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें:

भाजपा नेता ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से वे सीधे सर्किट हाउस जाएंगीं। शाम 4 बजे उनका गोरखपुर एम्स के कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम तय है। अगले दिन वे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगीं। य

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और सजावट की तैयारियां की गई हैं। सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों, सरकारी भवनों और कार्यक्रम स्थलों को विशेष रूप से सजाया गया है। साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी इस गौरवशाली पल के लिए उत्साह से भरे हैं और शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस विशेष अवसर को गर्व और अनुशासन के साथ यादगार बनाएं।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को, छात्रों ने तैयार किया लोगो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link