Uttar Pradesh

प्रयागराज में भूमाफिया पर शिकंजा कसने की मांग!….. एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने CM योगी को लिखा पत्र

अमित मिश्र

प्रयागराज, 27 जून 2025:

प्रयागराज में भूमाफिया विरोधी अभियान के बावजूद माफिया गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसे लेकर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उन्होंने ए.के. इंफो ड्रम कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कंपनी इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रही है और किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। चौधरी ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रयागराज विकास प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से बिना लेआउट पास कराए अवैध प्लॉटिंग कर रही है।

ये भी पढ़ें:

एमएलसी के अनुसार, इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि भोले-भाले नागरिकों को भी धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने इसे शहरी नियोजन मानकों और राज्य सरकार की भूमाफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का खुला उल्लंघन बताया।

Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में सीएम का फरियादियों से सीधे संवाद, कहा... दबंग नहीं मालिक के पास हो जमीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link