Gorakhpur

जनता दर्शन में सीएम का फरियादियों से सीधे संवाद, कहा… दबंग नहीं मालिक के पास हो जमीन

जमीन कब्जे पर सख्ती के निर्देश, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा, अफसरों को साफ संदेश, शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करें, बच्चों को दुलारा, गोवंश को गुड़ खिलाया

गोरखपुर, 5 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर समस्या का हल कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों पर तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन में करीब 200 लोग पहुंचे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठे फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए, प्रार्थना पत्र लिए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। अलग-अलग मामलों में उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को आवेदन भेजते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान तय समय में निष्पक्ष ढंग से होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

जमीन कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दबंग जबरन जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन उसके असली मालिक के पास होनी चाहिए। वहीं इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अफसरों को निर्देश दिया गया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार तुरंत मदद जारी कर सके।

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, चॉकलेट दी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या पहले की तरह रही। सुबह उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर की गोशाला पहुंचे, जहां गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Sambhal SP के नाम से फर्जी Facebook प्रोफाइल, फर्नीचर बिक्री से फेंका ठगी का जाल, ऐसे बचा व्यापारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link