Gorakhpur

जनता दर्शन में महिला ने बताई दबंगों की करतूत, योगी बोले- रास्ता दिलाओ, दोषी अफसरों पर हो कार्रवाई

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं, जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही पर नाराजगी, इलाज के लिए मदद मांगने वालों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

गोरखपुर, 18 अगस्त 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर में सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक महिला ने बताया कि कुछ दबंग रास्ता बंद कर रहे हैं। धमकी दी है कि जहां शिकायत करनी है, कर लो। महिला की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला को रास्ता उपलब्ध कराया जाए। अगर राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही हो रही है तो लेखपाल, कानूनगो से लेकर तहसीलदार तक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

करीब 200 फरियादियों से मिले CM

सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित कार्यक्रम में वह करीब 200 लोगों से मिले। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। लोगों ने उन्हें अपनी शिकायत से जुड़े प्रार्थना पत्र दिए। उन्होंने खुद प्रार्थना पत्र देखकर समस्या की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

जमीन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। राजस्व मामलों के निस्तारण में अगर लापरवाही मिलती है तो जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ मामले की गंभीरता के हिसाब से कार्रवाई की जाए।

राजस्वकर्मियों की कार्यशैली की पोल खुली

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े कुछ दूसरे मामलों की शिकायतें भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंचीं। इन मामलों में राजस्व कर्मियों की कार्यशैली को लेकर फरियादियों ने शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
yogi-boley-dabangon-se-raasta-dilao-doshi-officers-par-ho-k कार्रवाई (2)

इलाज के लिए मदद मांगने वालों को भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी किसी जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों से यह भी कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसका ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : योगी ने दिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा, कहा... देश को नए सितारे देगा पूर्वांचल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link