Gorakhpur

राप्ती में नहाने गए तीन दोस्त डूबे…18 घंटे बाद मिलीं लाशें, परिजनों की चीखों से दहल उठा इलाका

निर्माणाधीन पुल के पास हादसे के बाद घंटों चला रेस्क्यू, SDRF ने खोज निकाले शव, प्रशासन ने की मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 18 अप्रैल 2026:

चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में शुक्रवार को डूबे तीन युवकों की लाशें आज शनिवार को गोताखोरों ने खोज निकाली। किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए परिजन दहाड़ें मार कर रो पड़े। इस दुखद घटना में जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और घरों में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 1.02.46 PM

ये भी पढ़ें:

बता दें कि शुक्रवार दोपहर बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर निवासी शिव साहनी (20) वर्ष निर्माणाधीन पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। आसपास लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें डूबने से बचने के लिए संघर्ष करते देखा। इसी के बाद शोर खड़ा हो गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-18 at 1.02.46 PM (1)

घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची व स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की गई। बाद में SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और इस आस में खड़े रहे कि शायद बच्चे सही सलामत मिल जाएं, लेकिन समय बीतने के साथ उम्मीद टूटती गई। आखिरकार शाम ढली और रात गुजर गई लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 1.02.47 PM

शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे एक के बाद एक तीनों के शव मिल गए। बच्चों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी चीखों से नदी का किनारा गूंज उठा। एडीएम वित्त विनीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि बच्चे नदी में नहाने से बचें और गहरे पानी वाले स्थानों से दूर रहें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हैदराबाद : ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान, 4 साल की बच्ची को बस से कुचला, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link