Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज : विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु परंपरा का निर्वाह, योगी ने खास परिधान में की विशेष पूजा

नाथपंथ की विग्रह पूजा आदि परंपरा का हुआ पालन, शाम को शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे सीएम तिलकोत्सव में साधु-संतों से भी करेंगे मुलाकात

गोरखपुर, 20 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में महायोगी गोरखनाथ के साथ रामदरबार की विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण की कामना की। शाम को मुख्यमंत्री मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक विजय शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।
gorakhnath-temple-vijayadashami-yogi-adityanath (2)

तुरही-नगाड़ों के बीच मंदिर पहुंचे योगी

गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथ पूजन के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि गूंजती रही। विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठ से निकलकर पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने शिवावतार माने जाने वाले गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देव विग्रहों व रामदरबार की भी पूजा-अर्चना की।

गुरु गोरखनाथ की साधना परंपरा से जुड़ा है अनुष्ठान

नाथपंथ में गुरु का स्थान सबसे अहम माना जाता है। इस परंपरा में योग-साधना, अनुशासन, आत्मसंयम के साथ लोक कल्याण पर जोर दिया जाता है। विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में होने वाला विशेष पूजन गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करने की परंपरा का हिस्सा है। गोरक्षपीठाधीश्वर इस अनुष्ठान के जरिए गुरु गोरखनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा नाथपंथ की आध्यात्मिक पहचान को भी सामने लाती है।

ये भी पढ़ें:

तिलकोत्सव के बाद शाम को विजय शोभायात्रा

पूजन कार्यक्रम के बाद दोपहर में पारंपरिक तिलकोत्सव का आयोजन शुरु होगा। इस दौरान नाथ योगियों, साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात होगी। इसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर से विजय शोभायात्रा निकाली जाएगी। योगी आदित्यनाथ इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। विजयादशमी पर निकलने वाली यह शोभायात्रा गोरक्षपीठ की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है।
gorakhnath-temple-vijayadashami-yogi-adityanath (3)

Advertisement

स्वागत में शामिल होता है अल्पसंख्यक समुदाय

गोरखनाथ मंदिर की विजय शोभायात्रा की एक खास पहचान अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी भी है। यात्रा के स्वागत के लिए समुदाय के लोग मंदिर के मुख्य द्वार के पास फूल-मालाएं लेकर जुटते हैं। प्रदेश उर्दू अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी कैफुल वरा के नेतृत्व में जैद चौधरी, चौधरी राजीउद्दीन सहित चौधरी परिवार के अन्य सदस्य स्वागत कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
gorakhnath-temple-vijayadashami-yogi-adityanath (4)

एक्स पर दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने संदेश में कहा, ‘यतो धर्मस्ततो जयः। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’

ये भी पढ़ें  पुण्यतिथि पर योगी ने किया नमन, कहा... किसानों की आवाज बने रहे चौधरी चरण सिंह

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link