Gorakhpur

गोरखपुर में महंगे Wedding Venue की टेंशन खत्म! CM योगी देंगे ‘कल्याण मंडपम’ का तोहफा

300 लोगों के आयोजन की सुविधा, 3.08 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जंगल नकहा नंबर-2 का कल्याण मंडपम, पार्किंग से लेकर किचन और अलग टॉयलेट तक की सुविधाएं, IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी होगा उद्घाटन

गोरखपुर, 16 सितंबर 2026:

महंगे मैरिज हाल और आयोजन स्थलों का खर्च उठाने में मुश्किल झेल रहे निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी विधायक निधि से बनवाए गए जंगल नकहा नंबर-2 स्थित आठवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। उर्वरक नगर के वार्ड नंबर 54 में बना यह अत्याधुनिक कल्याण मंडपम आमजन को मांगलिक, पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर मैरिज हाउस का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘ईज ऑफ लिविंग’ यानी जीवन सुगमता के विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम को निम्न व मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए ऐसे आयोजन स्थल विकसित करने का निर्देश दिया था। इसी पहल के तहत कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू हुआ और मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से इसके लिए धनराशि की व्यवस्था भी कराई।

जंगल नकहा नंबर-2 का कल्याण मंडपम 2461 वर्गमीटर भूमि पर 3.08 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। दो मंजिला भवन में एक साथ करीब 300 लोग विभिन्न आयोजनों में शामिल हो सकेंगे। आधुनिक शहरी सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित इस मंडपम में बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, ऑफिस और चेंज रूम बनाए गए हैं। दोनों मंजिलों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें:

आयोजन में आने वाले लोगों के वाहनों की समस्या को भी ध्यान में रखा गया है। परिसर के भीतर इंटरलॉकिंग टाइल्स से पर्याप्त पार्किंग विकसित की गई है। वहीं फव्वारे के साथ लॉन भी बनाया गया है, जिससे मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए परिसर आकर्षक नजर आएगा। यहां विवाह समारोह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक उत्सव आयोजित किए जा सकेंगे।

जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार गोरखपुर में अब तक सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री कर चुके हैं। इनमें खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर शामिल हैं। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री ने बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया था।
gorakhpur-kalyan-mandapam-cm-yogi-adityanath-marriage-hall-inauguration (2)

कल्याण मंडपम की यह श्रृंखला अभी थमने वाली नहीं है। जीडीए के दो और मंडपम का निर्माण जारी है। वार्ड नंबर 7 के महादेव झारखंडी और वार्ड नंबर 2 के बाबा राघवदास नगर के सेमरा में बन रहे इन दोनों मंडपम पर करीब ढाई-ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आईएमए के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन

मुख्यमंत्री अपने गोरखपुर दौरे के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। तारामंडल क्षेत्र स्थित आईएमए भवन में स्थापित यह ब्लड सेंटर जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें  छेड़खानी के विरोध पर 9 साल के बच्चे से लिया बदला, लाठियों से पीटकर हत्या, SO लाइन हाजिर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link