Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज : छत पर हो रही थी करवा चौथ की पूजा, महिला की नाक में लगी गोली, पहेली सुलझा रही पुलिस

परिवार के साथ कथा सुन रही थीं विजया चौहान, मौके पर मिली एक बुलेट, पुलिस को एयर गन की आशंका, फायर करने वाले का पता नहीं

गोरखपुर, 30 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में करवा चौथ की पूजा के दौरान छत पर मौजूद 45 वर्षीय महिला विजया चौहान की नाक में गोली लग गई। वह गोपालपुर मोहल्ले में अपने घर की तीसरी मंजिल पर परिवार की महिलाओं व किराएदारों के साथ कथा सुन रही थीं। इसी दौरान हवा में सनसनाती आई गोली उनकी नाक पर लगी, जिससे वह घायल हो गईं। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रात छुट्टी दे दी गई।

रस्मों के बीच अचानक चीख पड़ी महिला

रामगढ़ताल क्षेत्र के गोपालपुर में रहने वाले आलोक चौहान मोहल्ले में किराना व अंडे की दुकान चलाते हैं। पर्व होने के कारण वो भी घर पर मौजूद थे। छत पर जमा महिलाएं पूजा में तल्लीन थीं। इसी दौरान उनकी पत्नी अचानक चीख पड़ी। उसकी नाक से खून गिर रहा था। कुछ ही पल में ये अंदाजा हो गया कि नाक से टकराने वाली वस्तु एक गोली है। ये जानते ही छत पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

छत पर मिली गोली पुलिस को सौंपी

परिजन ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद परिवार के लोग विजया को लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंचे। वहां से महिला सिपाही उन्हें जिला अस्पताल ले गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को एक गोली सौंपी है, जो घटना के बाद छत पर पड़ी मिली थी। पुलिस अब गोली चलने की दिशा, इस्तेमाल किए गए हथियार व घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

gorakhpur-karwa-chauth-puja-mein-mahila-ko-goli (2)

Advertisement

एयरगन से फायर होने की आशंका

एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में एयरगन से गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  महिला वार्डन की करतूत...गर्ल्स-हॉस्टल के बाथरूम में लगाए कैमरे, रिकॉर्ड हो रही थीं छात्राएं, FIR दर्ज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link