Gorakhpur

दुष्कर्म के आरोप में गया था जेल… जमानत पर छूटते ही युवक ने किशोरी को किया अगवा

पीड़िता की मां ने लगाया परिवार को धमकाने का आरोप, 48 घंटे से किशोरी लापता, परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई

गोरखपुर, 25 मई 2026:

चिलुआताल इलाके में दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके युवक पर फिर उसी किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के मुताबिक मानबेला बटोहिया निवासी गौतम पहले उनकी बेटी को भगा ले गया था। उस दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आया।

परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद गौतम लगातार उनके घर पहुंचकर धमकी दे रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की बात कहता था। मां का कहना है कि 23 मई को आरोपित फिर उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:

स्वजन ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। परिवार ने पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है। चिलुआताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगाई गई है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Gorakhpur News : आउटर पर धीमी हुई ट्रेन के AC कोच में घुसा बदमाश, महिला प्रोफेसर को गेट तक घसीटा, जेवरों वाला पर्स ले उड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link