Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री ने दी कॉलेज को पार्क की सौगात… स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा छात्रों को देगी प्रेरणा

एमबी पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क का उद्घाटन, मंत्री गणेश जोशी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश रहे मौजूद

राजकिशोर तिवारी

हल्द्वानी, 25 मई 2026ः

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी के छात्रों को स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क की सौगात दी। साथ ही उन्होंने कॉलेज कैंपस में ही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उत्तराखंड, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। विवेकानंद ने अल्मोड़ा, मायावती आश्रम और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में प्रवास कर अध्यात्म, शांति व आत्मसाक्षात्कार का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रवाद व युवा चेतना के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-25 at 4.39.05 PM

गणेश जोशी ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, सकारात्मक सोच और मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जैविक बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश, जगनमोहन सिंह, राकेश सिंह, हितेश उप्रेती सहित कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर : तिब्बती मार्केट में व्यवसायी को फिल्मी अंदाज में कर दिया शूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button