Uttarakhand

जन आक्रोश रैली में गरजी कांग्रेस… अंकिता भंडारी केस व महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

बल्लूपुर से बल्लीवाला तक मार्च में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम शामिल हुए, नेताओं ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 मई 2026:

प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार पर सीधा हमला बोला। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग भी रैली का बड़ा मुद्दा रही। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों से मुंह मोड़ रही है।

रैली बल्लूपुर चौक से शुरू हुई और बल्लीवाला नाथ पैलेस तक पहुंची। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं, जबकि कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उनका कहना था कि अंकिता भंडारी मामले में अब तक न्याय नहीं मिल पाया, उल्टा छात्रों के साथ पुलिस के सख्त रवैये की खबरें सामने आ रही हैं।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 11.05.20 AM

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांति और सुरक्षा से रही है, लेकिन हालात बदल रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार चुप नजर आती है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ दिलाना जरूरी है। प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की हालत खराब कर दी है। संयोजक रितेश छेत्री ने आरोप लगाया कि रैली से पहले लगाए गए कांग्रेस के कई पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए, जिसे उन्होंने साजिश बताया।

रैली में लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, आनंद बहुगुणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सुमित्रा ध्यानी, अनुराग गुप्ता, दीप वोहरा, पिया थापा, राजकुमार जायसवाल, पीयूष जोशी व कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button