CrimeUttar Pradesh

इटावा: शातिर चोर को दबोचा, मुठभेड़ में दरोगा को भी लगी गोली

अशरफ अंसारी

इटावा 18 अप्रैल 2025:

यूपी की आगरा जिले के चौबिया थाने की पुलिस ने राहिन तिराहे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान फरार चल रहे एक शातिर चोर को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक दरोगा को भी हाथ मे गोली लग गई। वहीं बसरेहर थाना पुलिस ने भी चोरी हुईं आठ बाइक बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

चौबिया थाने की पुलिस से हुई मुठभेड़

ये भी पढ़ें:

आगरा में चौबिया थाने की पुलिस बीती रात राहिन तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया था। खुद को पुलिस से घिरता देख बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष चौबिया के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी तो दूसरी गोली उप निरीक्षक संतोष कुमार के दाहिने हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक सवार घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।

Advertisement

कई सरकारी स्कूलों का निशाना बनाया था चोर ने

पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर गोली प्रदीप उर्फ गोरेलाल है। प्रदीप मेंहदेपुर थाना छिबरामऊ कन्नौज का रहने वाला है। उसके पास 3350 नगद, एक तमंचा व एक बाइक बरामद हुई है। उसने कई सरकारी स्कूलों से सामान, विद्युत तार और मैनपुरी में एक बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने फरार चल रहे प्रदीप पर दस हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

बसरेहर पुलिस ने आठ बाइक बरामद कीं, दो चोर गिरफ्तार

बसरेहर पुलिस ने बसगवां नहर पुल पर वाहन चेकिंग में दो बाइक पर सवार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में शिवम ग्राम खुशहालपुर थाना सैफई व दूसरा ध्रुव उर्फ प्रवीण ग्राम ढकपुरा थाना भरथना इटावा का रहने वाला है। इनसे पूछताछ के आधार पर एक खंडहर में छिपाकर रखी गई छह बाइक बरामद हुई है। ये सब अलग अलग स्थानों से चुराई गईं थीं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : KGMU परिसर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, डॉक्टरों की टीम पर हमला, चार घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link