Uttarakhand

धामी ने मेधावी स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, बोले- संस्कार व शिक्षा से ही विश्व गुरु बनेगा भारत

उत्तराखंड के विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा- 1952 में गोरखपुर से शुरू हुआ था सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या भारती के 562 विद्यालयों में करीब सवा लाख छात्र पढ़ रहे

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 27 जुलाई 2026ः

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यही युवा विकसित भारत और विश्व गुरु भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
cm-pushkar-singh-dhami-honors-meritorious-students-vidya-bharati (2)

हरिद्वार के रुड़की में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सम्मान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विद्या भारती की शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देकर देशभर में संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 में गोरखपुर से शुरू हुआ सरस्वती शिशु मंदिर आज देशभर में लगभग 45 लाख विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड में विद्या भारती के 562 विद्यालयों में करीब सवा लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सीएम ने संगठन के आचार्यों, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाया है।

सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईटी लैब, छात्रावास, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, जूते-बैग वितरण, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना व भारत भ्रमण कार्यक्रम जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही कौशल विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए ‘कौशलम्’ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही यूपीएससी, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।
cm-pushkar-singh-dhami-honors-meritorious-students-vidya-bharati (3)

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण भी किया। समारोह में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत, स्कूल की अध्यक्ष कौशल्या देवी आर्या, केंद्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती डोमेशवर साहू, मंत्री भारतीय शिक्षा समिति डॉ. रजनीकांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रुड़की डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी सहित अभिभावक-छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Cooperative Movement को रफ्तार, सहकारिता सप्ताह शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button