Uttarakhand

विधानसभा सत्र से पहले धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, धरना देकर की नारेबाजी

परिसर के बाहर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विधायकों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, विपक्ष की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी, अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला भी जोरशोर से उठेगा

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 27 अक्टूबर 2026ः

विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही उत्तराखंड की सियासत गरमा गई। मंगलवार को चमोली के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा परिसर के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि विपक्ष इस बार सरकार को बिना सवालों के घिरने से बच निकलने देने के मूड में नहीं है। सत्र शुरू होने से पहले हुए इस शक्ति प्रदर्शन को सदन के भीतर होने वाले सियासी टकराव की शुरुआती झलक माना जा रहा है।

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र से पहले धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र से पहले धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक

कांग्रेस ने प्रदर्शन के जरिये सरकार के खिलाफ अपना आक्रामक रुख जाहिर कर दिया। विपक्ष की रणनीति साफ है कि जनता से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर सरकार से जवाब मांगा जाए और उसके फैसलों को सदन के भीतर चुनौती दी जाए। विधानसभा के बाहर धरना और नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायकों ने संकेत दिया कि सत्र के दौरान भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

सरकार पर वीआईपी को बचाने का आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों की गूंज भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ सुनाई दी। कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने और मामले में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरी सरकार व भाजपा के शीर्ष नेता कथित वीआईपी को बचाने में जुटा है। सीबीआई जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती हो रही है।

Advertisement

धामी विधानसभा अध्यक्ष से मिले

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन ने सत्र के दौरान राजनीतिक तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस अंकिता भंडारी प्रकरण के साथ चंदा चोरी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सुबह सत्र शुरू होने से पहले सीएम धामी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से मिले। इसके बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर... 50 से ज्यादा रेहड़ी-ठेली हटीं

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link