Uttarakhand

निर्वाचन आयोग का फैसला : SIR में लगे बीएलओ को राहत… मोबाइल डाटा के लिए मिलेंगे 350 रुपये

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंचाएंगे, एक महीने तक चलने वाले अभियान में फॉर्म का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा,प्रदेश के 11,733 बीएलओ को मोबाइल डाटा खर्च के लिए मिलेंगे 350 रुपये

देहरादून, 7 जून 2026:

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटने वाले बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को मोबाइल रिचार्ज के लिए 350 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में तैनात सभी 11,733 बीएलओ को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उनसे भरे हुए फॉर्म प्राप्त करेंगे।

इस दौरान बीएलओ को मिले गणना फॉर्म को बीएलओ ऐप के जरिए डिजिटल स्वरूप में दर्ज किया जाएगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया में मोबाइल डाटा का लगातार इस्तेमाल होना है। इसी को देखते हुए आयोग ने बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए 350 रुपये उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

निर्वाचन विभाग का मानना है कि डिजिटल प्रक्रिया के दौरान डाटा की उपलब्धता बनी रहने से फॉर्म अपलोड करने और रिकॉर्ड तैयार करने का काम बिना रुकावट पूरा किया जा सकेगा। अभियान के दौरान बीएलओ की भूमिका मतदाताओं तक पहुंच बनाने से लेकर प्राप्त सूचनाओं को डिजिटल प्रणाली में दर्ज करने तक अहम रहेगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button