Uttarakhand

अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया ब्लैकमेलिंग व रंगदारी मांगने का आरोप

सुरेश राठौर की बेटी दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने की बात कही, वॉट्सएप कॉल पर पांच करोड़ रुपये मांगने के साथ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 26 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सियासत के बीच हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की शिकायत पर उर्मिला पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक व मानहानिकारक टिप्पणी करने, वॉट्सएप कॉल पर पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।

सहारनपुर में घर पर दबिश देकर की कार्रवाई

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 24 अक्टूबर की रात मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को सहारनपुर स्थित उर्मिला के घर पर दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी दीपिका राठौर ने शिकायत में आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने और परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत में यह भी आरोप है कि उर्मिला ने वॉट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। शिकायत के आधार पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

पहले भी दर्ज हो चुके हैं कई मुकदमे

पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर के विभिन्न थानों में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने, धमकी देने और अन्य आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के 54 ऐतिहासिक धारा-नौलों को मिलेगा नया जीवन,  SARRA ने उठाया बड़ा कदम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link