Gorakhpur

पूर्व सीएम के बेटे विधायक फतेह बहादुर को जान से मारने की धमकी…कॉलर ने डेट भी बताई

कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक हैं फतेह बहादुर सिंह, आरोपी की लोकेशन इटारसी में मिली, 6 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 21 अप्रैल 2026:

कैंपियरगंज इलाके में भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया गया है। धमकी से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस को आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी में मिली है।

बता दें कि कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्व सीएम स्व.वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं। चौमुखा के शक्तिनगर वार्ड निवासी नवीन सिंह ने कैंपियरगंज थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल पर पठनपुरवा बड़का के रहने वाले रजनीकांत ने फोन पर बातचीत के दौरान विधायक, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी शमसेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह के खिलाफ अपशब्द कहे और 9 मई तक जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:

करीब 6 मिनट 46 सेकंड का यह ऑडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा फैल गई है। विधायक के समर्थक नाराज हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, धमकी के बाद परिवार डरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रजनीकांत, उसके परिवार और कुछ सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे में था जब उसने धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि उनके कार्यकर्ता को धमकी भरा फोन आया था, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है और जांच चल रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  योगी ने गोरखपुर को सौंपा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कहा-भरोसा ही सरकार की प्राथमिकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button