Gorakhpur

रामायण पढ़ रहे इंजीनियर के उड़े होश…आने लगे रकम निकलने के मैसेज, खाली हो गए अकाउंट

न कोई संदिग्ध लिंक खोला, न ही किसी को ओटीपी बताया, फिर भी UPI के जरिए तीन ट्रांजैक्शन में 1.35 लाख की रकम साफ हो गई, इंजीनियर ने बैंक व साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

गोरखपुर, 20 मई 2026:

गोरखपुर में साइबर ठगों ने रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के दो बैंक खातों से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरत की बात यह है कि पीड़ित ने न तो कोई अंजान लिंक खोला था और न ही किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब दिया था। ठगी का पता तब चला, जब वह घर पर रामायण पाठ में बैठे थे और मोबाइल पर खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे।

शाहपुर इलाके के राप्तीनगर निवासी रमेश पांडेय रेलवे मुख्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 18 मई की शाम वह घर पर रामायण पाठ कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:55 बजे मोबाइल पर संदेश आया कि इंडियन बैंक के खाते से 35,800 रुपये यूपीआई के जरिए निकल गए हैं।

इस ट्रांजैक्शन के बाद उनका इंडियन बैंक खाता लगभग खाली हो गया। इसके महज तीन मिनट बाद भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 50-50 हजार रुपये के दो और ट्रांजैक्शन हो गए। देखते ही देखते कुल एक लाख 35 हजार 800 रुपये खाते से निकल गए।

ये भी पढ़ें:

लगातार मैसेज आने पर रमेश पांडेय ने बैंक का मोबाइल ऐप खोलकर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि रकम किस खाते या यूपीआई आईडी में भेजी गई है।

घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दोनों खातों को अस्थायी रूप से बंद कराया। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब उस यूपीआई आईडी का पता लगाने में जुटी है, जिसके जरिए रकम ट्रांसफर की गई।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अफवाहों से बचें, घबराएं नहीं : CM योगी बीले... गैस सिलेंडर और पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button