Uttar Pradesh

नोएडा में महिला ट्रेनर तैनात करने के निर्देश, जिम, पूल और योगा सेंटर में होगा लागू

नोएडा,7 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में महिला सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। अब जिले के सभी जिम, स्विमिंग पूल और योग केंद्रों में महिला ट्रेनर की तैनाती अनिवार्य होगी। यह फैसला महिला आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसर देना है। प्रशासन ने इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए खेल विभाग को निर्देश जारी किए हैं, और उम्मीद है कि इसे जल्द अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

महिला आयोग की तरफ से यह कदम खासतौर पर उन जिम और योग केंद्रों के लिए उठाया गया है, जहां अक्सर महिलाओं के साथ असामाजिक घटनाएं घटित होती हैं। महिला ट्रेनरों की तैनाती से महिलाओं को बिना किसी डर या असुरक्षा के अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, महिला आयोग ने अन्य क्षेत्रों जैसे स्कूल बसों में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति, डांस ट्रेनर के रूप में महिलाएं, और बुटीक में महिला दर्जियों की नियुक्ति की भी सिफारिश की है, ताकि महिलाओं को रोजगार के और अवसर मिल सकें।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एक्शन में एसटीएफ : एसआई भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी...गिरोह के मेंबर को आगरा से दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link