Uttar Pradesh

UP : पुलिसकर्मियों को दी जाएगी टेरर फंडिंग पर लगाम कसने के लिए विशेष ट्रेनिंग

लखनऊ, 28 जून 2025:

यूपी पुलिस को आतंकवाद के आर्थिक पहलुओं से निपटने में तकनीकी रूप से अधिक दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारी भी आतंकवाद की फंडिंग पर लगाम कसने के लिए विशेष ट्रेनिंग करेंगे।

गृह मंत्रालय ने नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) के अनुरोध पर गाजियाबाद स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीडीटीआई) में टेरर फंडिंग की जांच से जुड़े तीन स्तरों बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस कोर्स आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 सितंबर से 5 दिसंबर तक संचालित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद उनके वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने और उनके मददगारों पर भी कानूनी कार्रवाई करने में सक्षम बनाना है।

ये भी पढ़ें:

इस बारे में डीआईजी प्रशिक्षण राम सिंह यादव ने प्रदेश के सभी जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर एडिशनल एसपी से लेकर सिपाही तक के नामांकन 10 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा है।

Advertisement

हर कोर्स में 40 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें सिपाही, मुख्य आरक्षी, सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे। प्रशिक्षण में वर्चुअल डाटा एसेट्स और डिजिटल फाइनेंशियल ट्रेल की जांच जैसे आधुनिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : बुजुर्ग का शव लेकर मऊ जा रही एंबुलेंस से भिड़ा ट्रेलर, दो की मौत, सात घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link