Uttar Pradesh

लखनऊ : उफनाए नाले में बहे बच्चे का शव 18 घंटे बाद चार किमी दूर गोमती नदी में मिला

लखनऊ, 18 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में उफनाए नाले में गिरकर लापता हुए सात वर्षीय बालक वीर का शव करीब 18 घंटे बाद चार किलोमीटर दूर गुरुवार दोपहर 1090 चौराहे के पास गोमती नदी में मिला। बच्चे की तलाश में बुधवार शाम से पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें लगी थीं।

मालूम हो कि नन्हे का बेटा वीर बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ नाले के पास खेल रहा था। टूटी हुई रेलिंग और कीचड़ के कारण वह असंतुलित होकर नाले में गिर गया। घटना के बाद बच्चों और फिर मोहल्ले के लोगों ने वीर को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते वे सफल नहीं हो सके।

सूचना पर हुसैनगंज पुलिस ने दमकल विभाग और एसडीआरएफ को बुलाया। टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वीर का कोई सुराग नहीं मिल सका। डीजीपी आवास के पास तक तलाशी अभियान चलाया गया, जहां बच्चे के बहकर पहुंचने की आशंका जताई गई थी।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान वीर की दादी सावित्री और पिता नन्हे बदहवास हालत में लगातार बच्चे की तलाश की गुहार लगाते रहे। गोताखोर, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें नाले में लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। इस दौरान गुरुवार दोपहर वीर का शव गोमती नदी में मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: सनातन परंपरा की रोशनी में सजायी जा रही कुम्भ नगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link