Uttar Pradesh

” पत्नी की मौत के 13 दिन बाद पति ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर जान दी”

बदायूं,6 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज में अपने पिता के सामने ही शादीशुदा बेटे (मरीज) ने शुक्रवार सुबह सात बजे चौथी मंजिल की खिड़की से कूदकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि मेडिकल के स्टाफ ने सांस लेने में तकलीफ के कारण तड़पते मरीज को दवा नहीं दी। घुटन होने पर वह खुद का गला दबाने लगा।उसे देखकर सुभाष घबरा गया और उसकी सांस फूलने लगी। सुबह जब मरीज के पिता दवाई लेने गए, तभी सुभाष खिड़की से नीचे कूद गया।

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव हथिया वली निवासी सुभाष (30) को टीबी थी। वह दो दिन से बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर टीबी वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार सुबह उसने जमीन पर छलांग लगाकर जान दे दी।

सुभाष के पिता का कहना है कि 13 दिन पहले ही पुत्रवधू की मौत हुई थी। वहीं, मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कहना है कि सदमे में जान दी है।पिता के आरोप पर मेडिकल कालेज के प्रभारी सीएमएस डॉक्टर ज्ञानेंद्र यादव का कहना है कि टीबी वार्ड में रात में एक अन्य मरीज की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:

सुभाष के पिता किशनलाल ने आरोप लगाया कि बेटे की रातभर सांस फूलती रही। कहने के बाद भी डॉक्टर ने दवाई नहीं दी। रातभर परेशान रहा। सुबह जब वह इमरजेंसी में दवा लेने गए, तभी बेटा खिड़की से कूद गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  विधान परिषद में गरजे सीएम, कहा- मुल्ला, मौलवी नहीं हमारी सोंच बच्चों को वैज्ञानिक बनाने की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link