Lucknow CityUttar Pradesh

EVM से जीतकर EVM हटाएंगे : अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- UP में इलेक्शन माफियाओं से होगी लड़ाई

महाराणा प्रताप जयंती पर सपा प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो दो दिन की छुट्टी, गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगी सोने के भाले वाली प्रतिमा

लखनऊ, 9 मई 2026:

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और चुनाव व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में सपा के ठाकुर सांसद, विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन की सरकारी छुट्टी दी जाएगी और गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें उनके हाथ में सोने का भाला होगा।

अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे, चाहे इसमें साल लगे या सदी। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देशों में बैलेट पेपर से मतदान हो सकता है तो भारत में दिक्कत क्या है। उन्होंने स्मार्ट मीटर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब स्मार्ट मीटर में रिमोट या अन्य उपकरणों से छेड़छाड़ संभव है तो ईवीएम में गड़बड़ी से इनकार कैसे किया जा सकता है।

Will Remove EVM After Winning Akhilesh's Promise (1)

सपा प्रमुख ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर सपा समर्थकों के वोट कटवाए जा रहे हैं, जबकि शिकायतों पर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि यूपी में जल्द ईडी आने वाली है और विपक्ष को दबाने की कोशिशें तेज होंगी। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि हम मुश्किलों में साथ छोड़ने वाले नहीं हैं, गठबंधन बना रहेगा।

Advertisement

अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को मल्टी लेयर इलेक्शन माफियाओं के खिलाफ लड़ाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए तैयार रहने की अपील की। बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीन लाख केंद्रीय बल तैनात किए गए थे, लेकिन यूपी में कम से कम 10 लाख फोर्स लगानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तैनात फोर्स को भी यूपी भेजा जाएगा।

किसानों के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने कहा कि यदि किसी किसान को कम मुआवजा मिल रहा है तो वह कानूनी मदद ले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनने पर बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अपने वादे को दोहराया और आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार ने कोई नया बिजली प्लांट नहीं लगाया तथा केंद्र सरकार ने यूपी का बिजली कोटा भी नहीं बढ़ाया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  यूपी : विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से... योगी ने की सर्वदलीय बैठक, सुचारू संचालन पर हुई चर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link