Uttar Pradesh

इटावा : मवेशी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दोनों घायल

इटावा, 6 अगस्त 2025:

यूपी के इटावा जनपद के बसरेहर क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस की मवेशी चोरों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के नगला भिखन गांव से एक भैंस चोरी कर बदमाश पिकअप वाहन में भाग रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने रमपुरा गांव के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी और उन्हें दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान चांद मियां (26) निवासी चमन नगरिया, अलीगंज, जनपद एटा और आरिश (22) निवासी अलीगंज, एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई भैंस, पिकअप वाहन, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें : गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक, कल से कानपुर तक ही चलेगी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link