Uttarakhand

उत्तराखंड : भारी बारिश से लोग बेहाल, 175 सड़कें बंद, PWD ने तेज किए राहत कार्य

देहरादून, 6 अगस्त 2025:

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। प्रदेशभर में कुल 175 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता राजेश कुमार शर्मा के मुताबिक बंद सड़कों में पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली कई प्रमुख और आंतरिक रोड शामिल हैं। साथ ही, कुछ नेशनल हाईवे के हिस्से भी बारिश के कारण बाधित हो गए हैं।

मुख्य अभियंता ने बताया कि राज्यभर में 668 भारी मशीनों को सड़कों को खोलने के कार्य में लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य मुख्य रूप से मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि मानव संसाधन की भूमिका सीमित रखी गई है।

ये भी पढ़ें:

इस समय चारधाम यात्रा मार्ग सामान्य स्थिति में हैं। यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भी यातायात सुचारू बना हुआ है। वहां से किसी सड़क के बंद होने की खबर नहीं है।

Advertisement

राज्य सरकार और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले एक-दो दिनों में सभी बंद सड़कों को खोल दिया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति पर सतर्कता और निगरानी लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें  T20 वर्ल्ड कप : रिकॉर्डों की बारिश में भारत का जलवा, जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link