Uttarakhand

MISSION 2027 : धामी की सलाह, कार्यकर्ताओं से करें संवाद, कांग्रेस पर साधा निशाना

नैनीताल के गौलापार-चोरगलिया में कुमाऊं संभाग की जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष की हुई बैठक, सीएम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव की रणनीति पर किया मंथन, बोले- भाजपा कैडर आधारित पार्टी

राजकिशोर तिवारी

हल्द्वानी, 17 अगस्त 2026ः

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नैनीताल के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार-चोरगलिया स्थित एक रिसोर्ट में कुमाऊं संभाग की जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद से जमीनी समस्याओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने जिला एवं मंडल अध्यक्षों से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने व जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दलित विरोधी होने संबंधी आरोपों को मिथ्या बताया।

mission-2027-dhami-ne-karyakartaon-se-samvad-ka-mantra (2)

उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान, सनातन एवं महिला विरोधी सोच और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार समेत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर, चंपावत, पिथौरागढ़, रानीखेत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के जिलाध्यक्ष और 130 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मॉक ड्रिल : कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, परखीं गईं Disaster Response की तैयारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button