Uttarakhand

नौकरी नहीं कारोबार की राह दिखाएगी MUY चौपाल, रेखा आर्या ने युवाओं से कहा- जॉब क्रिएटर बनें

मंत्री ने योजना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, चौपाल में स्थानीय संसाधनों को कारोबार से जोड़ने पर दिया जोर, गांव-गांव तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, महिलाओं को स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प से जोड़ने की तैयारी

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 21 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत मंत्री रेखा आर्या ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एमयूवाई-चौपाल में युवाओं को रोजगार की तलाश करने के बजाय अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की कोशिश युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाने की है।

गांवों में ही कारोबार के मौके बनाने की तैयारी

ये भी पढ़ें:

रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा की पहचान इतिहास, संस्कृति व प्राकृतिक खूबसूरती के लिए है। अब जिले को उद्यमिता के क्षेत्र में भी पहचान दिलाने की जरूरत है। एमयूवाई-चौपाल के जरिए युवाओं को सरकारी योजनाओं, वित्तीय मदद, तकनीकी संसाधनों व कारोबार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है।

almora-muy-chaupal-youth-job-creator-rekha-arya (2)

स्थानीय हुनर को कारोबार से जोड़ने पर फोकस

मंत्री ने कहा कि पहाड़ों में स्थानीय संसाधनों व पारंपरिक हुनर की कमी नहीं है। जरूरत इन्हें बाजार से जोड़ने की है। युवाओं को अपने गांव या आसपास के क्षेत्र में ही कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए मौके बन सकें। इसके लिए उद्यमियों को आर्थिक मदद के साथ Market और Marketing से जोड़ना भी जरूरी है।

महिलाओं की कमाई बढ़ाने पर जोर

रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार की स्थिति मजबूत होती है। स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प व महिला स्वयं सहायता समूहों को कारोबार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाला वर्ग नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाने की जरूरत है।

कागजी औपचारिकताओं से राहत देने की बात

मंत्री ने कहा कि पात्र युवाओं व महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक कागजी कार्रवाई में न उलझना पड़े। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ अंतिम छोर तक आसानी से पहुंचे। प्रचार वाहन रवाना होने के मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महापौर अजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Run for Thalassemia: युवाओं व बुजुर्गों में दिखा जोश, खेल मंत्री बोलीं- फिटनेस स्वस्थ समाज की नींव

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button