Uttarakhand

बिलखेत से गूंजा रोमांच का बिगुल : नयार वैली फेस्टिवल ने खोले पर्यटन और रोजगार के नए द्वार

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में सीएम धामी ने किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, महिला समूहों और स्थानीय नागरिकों से किया संवाद

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 26 फरवरी 2026:

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को नई पहचान देने की दिशा में अहम पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थियों करिश्मा और सलोनी को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। योगिता की गोदभराई रस्म संपन्न कराई गई और बालिका वैष्णवी को नेम प्लेट भेंट की गई। समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों तुलसीदास और बीरेन्द्र को दिव्यांग उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साइक्लिस्टों और एंगलरों से मुलाकात कर उनके साहस व उत्साह की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-26 at 3.20.14 PM

महोत्सव के तहत पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज और रिवर्स बंजी जैसी साहसिक गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार वैली क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर टूरिज्म की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि खोह नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। पौड़ी के गड़िया गांव में प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, कोटद्वार में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और मालन नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का संतुलित, सतत विकास सुनिश्चित होगा।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 3.20.46 PM

ये भी पढ़ें  UP में घुसपैठ पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी, सुरक्षा व पारदर्शिता मजबूत करने को सरकार की नई रणनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button