Uttarakhand

सीएम आवास में मधुमक्खी पालन केंद्र से निकाला शहद…3-बी गार्डन विकसित होंगे

पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया, बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन बनाने का आदेश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 24 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास परिसर में मधुमक्खी पालन केंद्र से शहद निकलवाया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।

इस अवसर पर उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास और आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित किए जाएं। इन गार्डनों में बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली पौधों को शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.24.06 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य में पाए जाने वाले विविध प्रकार के फूल जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल हैं।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाले शहद के उत्पादन के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी मौजूद थे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ : सातवें महावीर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पहले ही दिन दिखा रोमांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button