Uttarakhand

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, खुले बाबा के कपाट, CM धामी ने की पहली पूजा

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नाम अर्पित की पहली पूजा, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शुरू हुई चारधाम यात्रा की भव्य शुरुआत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में बुधवार को भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-22 at 10.30.29 AM

कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उल्लास साफ झलकने लगा। भक्तों ने बाबा के दर्शन के साथ अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत माहौल में खुद को सराबोर किया। सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं लगातार समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चलता-फिरता आश्रम: कुंभ में रामराज्य का अनोखा संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button