Varanasi

वाराणसी में योगी का एक्शन और इमोशन मोड… अधिकारियों पर सख्ती, बच्चों को दुलराया

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की, मंदिर दर्शन करने के साथ पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया, कालभैरव मंदिर के बाहर बच्चियों से बातचीत ने जीता दिल

विकास गोंड

वाराणसी, 22 अप्रैल 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा प्रशासनिक सख्ती और मानवीय संवेदनशीलता का अनूठा संगम बनकर सामने आया। मंगलवार को दौरे की शुरुआत सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक से हुई। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 10.51.40 AM

ये भी पढ़ें:

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान कालभैरव मंदिर के बाहर एक भावुक दृश्य देखने को मिला जिसने पूरे दौरे को खास बना दिया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनकी नजर फूल-माला की दुकान पर एक छोटी बच्ची पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने उसे स्नेहपूर्वक दुलराया और उससे बातचीत भी की। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन भी पास आ गई। उसे भी उन्होंने प्यार से पुचकारा और दोनों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया और उनके परिजनों से भी संवाद किया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-22 at 10.51.40 AM (1)

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) का दौरा कर पीएम मोदी के संभावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  CM Yogi का शक्ति और श्रद्धा संग संदेश, काशी में काल भैरव-बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link