Varanasi

Varanasi News : बैंक में चली गोली, लोग समझे बदमाश आ गए, फर्श पर गिरी खून से लथपथ महिला कर्मचारी, जानें पूरा मामला

गार्ड ने ग्राहक की लाइसेंसी रिवॉल्वर काउंटर की दराज में रखी थी, दराज खोलते ही जमीन पर गिरी फिर हुआ फायर, घायल महिला कर्मचारी को दीनदयाल अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

वाराणसी, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के क्राइस्ट नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में रिवॉल्वर गिरने से गोली चल गई। कामकाज के दौरान ग्राहकों ने समझा कि बदमाश अंदर आ गए तभी फर्श पर खून से लथपथ महिला कर्मी दिखी। गोली बैंक में संविदा पर सेवा सारथी के पद पर तैनात गाजीपुर निवासी अनुराधा त्रिपाठी के पैर में लगी। बैंक में अफरा-तफरी मच गई। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी, फिर घायल महिला को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया।

दराज में रखी थी ग्राहक की रिवॉल्वर

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के सुजानगंज निवासी संजीव शुक्ला बैंक पहुंचे थे। वह शिवपुर के लोढ़ान में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी कंपनी रिंग रोड की सर्विस लेन का निर्माण करा रही है। संजीव कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर तैनात हैं। बैंक में वह योनो अपडेट कराने के साथ पासबुक अपडेट कराने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साथ होने का ध्यान आया। उन्होंने एहतियात के तौर पर मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड रामचंद्र यादव को रिवॉल्वर रखने के लिए दे दी, फिर बैंक का काम कराने लगे।

दराज खोलते ही जमीन पर गिरी रिवॉल्वर

सुरक्षा गार्ड ने रिवॉल्वर को मुख्य द्वार के पास बने काउंटर की दराज में रख दिया था। इसी बीच किसी काम से अनुराधा त्रिपाठी ने दराज खोली और रिवॉल्वर नीचे गिर गई। जमीन पर गिरते ही गोली चल गई। गोली अनुराधा के दाहिने पैर को छूते हुए दीवार में जा लगी। गोली चलने की आवाज से बैंक में मौजूद लोग घबरा गए। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें:

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। पुलिस रिवॉल्वर से गोली चलने की परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  काशी विश्वनाथ मंदिरः सुरक्षाकर्मी की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link