Uttarakhand

पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें: बढ़ेंगे चार्जिंग स्टेशन, सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने की समीक्षा बैठक, परिवहन विभाग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा, केंद्र से मिलेंगी 140 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएससी से बुक कर सकेंगे टिकट

राजकिशोर तिवारी

देहरादून 6 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन बस स्टेशनों, परिवहन सेवाओं के विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों, टिकटिंग व्यवस्था और निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि पहाड़ों पर 50 नई मिनी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय से निगम के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। चारधाम यात्रा सीजन के दौरान अब तक निगम ने लगभग आठ करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग पर बस किराया कम किए जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें यात्रियों की पहली पसंद बनी हैं।

ये भी पढ़ें:

प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए जल्द ही 50 नई मिनी बसों का संचालन पर्वतीय क्षेत्रों के छोटे मार्गों पर शुरू किया जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में यातायात सुविधा बेहतर होगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बताया कि केंद्र से लगभग 140 नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द उत्तराखंड को मिलने वाली हैं। मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। अब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी बस टिकट बुक किए जा सकेंगे।

Advertisement

मंत्री ने बताया कि विभाग के कार्यालयों को हाईटेक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों पर पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निस्तारण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, देहरादून के 11.90 लाख वोटरों के नाम, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link