Lucknow CityUttar Pradesh

UP पर मानसून मेहरबान : 7 दिन झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, इन जिलों में येलो अलर्ट

12 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर रहेगा जारी, 10-11 जुलाई को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

लखनऊ, 6 जुलाई 2026:

यूपी में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार मंगलवार से 12 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 10 और 11 जुलाई को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत अनेक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इससे कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button