Uttar Pradesh

एनटीपीसी की एक यूनिट बंद, 210 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित

रायबरेली, 11 नवंबर 2024:

देश के कई राज्यों को बिजली देने वाली एनटीपीसी की ऊंचाहार, रायबरेली परियोजना में एक यूनिट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चार नंबर यूनिट को सालाना अनुरक्षण के लिए बंद किया गया है। इसके चलते एक माह से अधिक समय तक 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित रहेगा।

छह यूनिट वाली परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिट हैं। छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली बनती है। इन इकाइयों में बनने वाली बिजली की सप्लाई यूपी के साथ कई अन्य राज्यों को होती है। इन इकाइयों को एक तय समय के बाद अनुरक्षण के लिए बंद किया जाता है। इसके तहत एक यूनिट बंद की गई है। परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक अनुरक्षण के लिए एक इकाई बंद की गई है। इसके चलते 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित होगा। पांच अन्य इकाइयों से 1340 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अस्थि विसर्जन करने अमेठी से आया था परिवार... गंगा में नहाते समय तीन लोग डूबे, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link