CrimeUttar Pradesh

गाजियाबाद में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में सिपाही की मौत

गाजियाबाद, 26 मई 2025:

यूपी के गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव में रविवार देर रात एक वांछित आरोपी को पकड़ने गई नोएडा और स्थानीय पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि फायरिंग भी की गई। फायरिंग में गोली लगने से नोएडा पुलिस में तैनात सिपाही सौरभ देशवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से शामली निवासी सिपाही सौरभ गौतमबुद्धनगर के फेस-3 थाने में तैनात थे। वह आरोपी कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए गई टीम का हिस्सा थे। कादिर की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और साथियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। गोली सौरभ देशवाल के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि कादिर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के मामले में फेस-3 थाने के दरोगा सचिन की तहरीर पर मसूरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  स्कूलों के मर्जर का प्रस्ताव: लखनऊ समेत यूपी के जिलों में कांग्रेस व अन्य दलों का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link