Entertainment

‘बंदर’ का Teaser Out : बॉबी देओल पर लगा गंभीर आरोप, जिंदगी बनी नरक

अनुराग कश्यप की डार्क दुनिया में फंसे बॉबी देओल, ‘बंदर’ का टीजर बना चर्चा का विषय

एंटरटेनमेंट, 7 मई 2026:

Bobby Deol एक बार फिर ऐसे किरदार के साथ लौट रहे हैं जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करेगा बल्कि कई सवाल भी खड़े करेगा। Anurag Kashyap के निर्देशन में बनी अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर ‘Bandar’ का टीजर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही फिल्म चर्चा में आ गई है।

करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में कहानी की पूरी परतें नहीं खोली गई हैं लेकिन इतना जरूर साफ हो जाता है कि फिल्म एक टीवी स्टार की जिंदगी के अंधेरे पक्ष को दिखाने वाली है। बॉबी देओल इसमें ‘समर’ नाम के ऐसे अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं जिसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे खत्म हो रही है। कभी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रहा समर अब छोटे स्टेज शो और इवेंट्स में परफॉर्म करके अपना करियर बचाने की कोशिश करता नजर आता है।

बॉबी नाचेंगे बंदर का नाच ?

ये भी पढ़ें:

टीजर में दिखाया गया है कि समर की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा देती है। अचानक पुलिस उसके घर पहुंचती है और उसे हिरासत में ले लिया जाता है। इसके बाद कहानी पुलिस पूछताछ, जेल और मानसिक संघर्ष के बीच आगे बढ़ती दिखाई देती है।

Advertisement

अनुराग का डार्क सिनेमा है ‘बंदर’

टीजर में अनुराग कश्यप का वही डार्क फिल्ममेकिंग स्टाइल नजर आता है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पुलिसिया दबाव, मीडिया ट्रायल और समाज के नजरिए को बेहद गंभीर तरीके से पेश किया गया है। बॉबी देओल के एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस टीजर को और प्रभावशाली बनाते हैं।

टीजर देखने की बाद पब्लिक में ये उत्सुकता और बढ़ रही है कि आरोप के बाद एक व्यक्ति की निजी और पेशेवर जिंदगी किस तरह प्रभावित होती है। बंदर में इसे किस तरह दर्शाया गया है यह तो मूवी देखने के बाद ही पूरा पता चलेगा।

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी तेजी से सामने आ रही है। कई लोग बॉबी देओल के नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं तो कई दर्शक फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ‘बंदर’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  44वें बर्थडे पर Priyanka Chopra को मिला बड़ा तोहफा, Varanasi के नए लुक्स ने बढ़ाया क्रेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link