एंटरटेनमेंट डेस्क, 2 जुलाई 2026:
अगर बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का इंतजार है तो जुलाई का महीना Entertainment प्रेमियों के लिए काफी खास रहने वाला है। पूरे महीने सिनेमाघरों में 14 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें Action, Comedy, Animation, Mythology, Horror, Thriller से लेकर Superhero तक हर तरह का कंटेंट मिलेगा। खास बात यह है कि कई इंटरनेशनल फिल्में भी हिंदी डब वर्जन में रिलीज होंगी।
महीने की शुरुआत आज 2 जुलाई को एनिमेटेड फिल्म Minions and Monsters से हो गई। एक दिन बाद 3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। Alpha, Baby Do Die Do और Nagabandham: The Secret Treasure एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
Alpha को YRF Spy Universe की पहली फीमेल लीड फिल्म माना जा रहा है। इसमें आलिया भट्ट, शर्वरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन कैमियो करेंगे। दूसरी तरफ हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है। वहीं पौराणिक कहानी पर आधारित Nagabandham भी हिंदी डब में रिलीज होगी।
10 जुलाई को सिनेमाघरों में फिल्मों की सबसे बड़ी भीड़ रहेगी। कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए Dhamaal 4 आएगी, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन नजर आएंगे। इसी दिन एनिमेटेड पौराणिक फिल्म Mahaprabhu Jagannath, लाइव एक्शन फिल्म Moana और हॉरर फिल्म Evil Dead Burn भी रिलीज होंगी।

17 जुलाई को हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म The Odyssey सिनेमाघरों में आएगी। होमर के महाकाव्य पर बनी इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म हिंदी डब वर्जन में भी उपलब्ध रहेगी।
24 जुलाई को एक साथ चार फिल्में रिलीज होंगी। इनमें The India Story, Uttar Da Puttar, Dulhaniya Le Aayegi और Tera Yaar Hoon Main शामिल हैं। खास तौर पर The India Story अपने सोशल थ्रिलर विषय की वजह से पहले से चर्चा में बनी हुई है।

महीने का समापन 30 जुलाई को मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Spider-Man: Brand New Day से होगा। टॉम हॉलैंड की वापसी वाली इस Superhero फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसे भी हिंदी डब वर्जन में रिलीज किया जाएगा। जुलाई 2026 का कैलेंडर देखें तो हर हफ्ते दर्शकों के लिए नई फिल्में तैयार हैं। भारतीय फिल्मों के साथ हॉलीवुड और पैन इंडिया सिनेमा की कई बड़ी रिलीज भी इस महीने थिएटर में दर्शकों को देखने को मिलेगी।





