Entertainment

OTT : Pritam and Pedro रिलीज, Cyber Crime के थ्रिल के साथ अरशद की कॉमेडी का तड़का

Rajkumar Hirani की पहली OTT पेशकश, बेटे Vir Hirani ने किया एक्टिंग डेब्यू, मुख्य भूमिका में हैं अरशद वारसी, Goa की लोकेशन पर बनी सीरीज में सस्पेंस, कॉमेडी और इन्वेस्टिगेशन का मेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 जुलाई 2026:

Pritam and Pedro आखिरकार JioHotstar पर रिलीज हो गई है। Cyber Crime पर आधारित इस Web Series के जरिए फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने OTT की दुनिया में कदम रखा है। इसी सीरीज से उनके बेटे Vir Hirani ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है।

सीरीज की कहानी एक अनुभवी पुलिस अफसर और टेक्नोलॉजी में माहिर युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों मिलकर साइबर अपराध से जुड़े अलग-अलग मामलों की जांच करते हैं। कहानी छोटी चोरी से शुरू होकर बड़े फ्रॉड, किडनैपिंग और कई अन्य मामलों तक पहुंचती है। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और जांच की नई परतें देखने को मिलती हैं।

सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इसमें Cyber Crime जैसे गंभीर विषय को कॉमेडी और सस्पेंस के साथ पेश किया गया है। Goa की खूबसूरत लोकेशन कहानी को अलग विजुअल अपील देती है। Arshad Warsi मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

उनके साथ Vir Hirani, Vikrant Massey, Boman Irani, Mona Singh, सत्यदीप मिश्रा, श्रुति मराठे और नैना सरीन अहम किरदार निभा रहे हैं। कॉमेडी, इन्वेस्टिगेशन और Cyber Crime Thriller का मिश्रण पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Pritam and Pedro एक नया OTT विकल्प बनकर सामने आई है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button